
humrah campaign
बीकानेर . मैदान में एक तरफ अपने स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, प्रेरणा देने के लिए दौड़ लगाने का जुनून, स्केटिंग और कूडो से खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, योग और एरोबिक्स से खुद को फिट करने की ललक, अलग-अलग विधाओं से फिट रहने के तरीके अपनाती युवतियां। यह सारा नजारा होगा २० मई की सुबह राजस्थान पत्रिका की ओर से 'हमराहÓ के आयोजन का।
'हमराहÓ में शहरवासियों को जहां खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा, वहीं जांचें भी नि:शुल्क की जाएगी। डूडी पेट्रोल पंप के पास जवाहर पार्क में पारम्परिक खेलों के साथ फिट रहने के लिए म्यूजिक पर भी खुद को ढालने की कोशिश करेंगे। पार्क में आने वाले सभी लोग अपनी पसंद और शारीरिक क्षमताओं के अनुसार विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भागीदारी निभाकर 'हमराहÓ के माध्यम से पूरे शहर को स्वस्थ रहने का संदेश देंगे।
स्वास्थ्य की होगी जांच
कोठारी हॉस्पिटल की ओर से शुगर व बीपी की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा आयुर्वेद के माध्यम से रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। सेराजेम द्वारा स्पाइनल की जांच की जाएगी। प्रवेश नि:शुल्क होगा। हमराह बनने के लिए स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, सामाजिक संस्थाएं, हेल्थ क्लब ग्रुप आदि आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर संपर्क कर सकते हैं।
इनका रहेगा सहयोग
'हमराहÓ के लिए शहर की अग्रणी संस्थाएं भ्रमण पथ महर्षि पतंजलि योग संस्थान एवं पतंजलि योगपीठ, जवाहर पार्क, बीकानेर, संजीवनी फिजियोथैरेपी एंड एक्यूप्रेशर क्लिनिक मुख्य सहयोगी रहेंगे। इसके अलावा फिगार्टे फिटनेस, श्री दिव्यआयु हेल्थ ट्रस्ट, कोठारी मेडिकल एण्ड रिसर्च अस्पताल, भीखमचंद फाउंडेशन सहयोगी के रूप में भागीदारी करेंगे।
Published on:
16 May 2018, 1:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.