8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज आंधी से विद्युत पोल व पेड़ टूटे, कटी फसलें उड़ी

तेज आंधी से विद्युत पोल व पेड़ टूटे, कटी फसलें उड़ी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 13 Apr 2022, 9:55 PM IST

तेज आंधी से विद्युत पोल व पेड़ टूटे, कटी फसलें उड़ी

तेज आंधी से विद्युत पोल व पेड़ टूटे, कटी फसलें उड़ी

तेज आंधी से विद्युत पोल व पेड़ टूटे, कटी फसलें उड़ी

श्रीडूंगरगढ़. क्षेत्र में बुधवार शाम को आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम आई तेज आंधी से क्षेत्र के सैंकडों खेतों में कटाई कर एकत्र की गई चने, गेहूं की फसलों को उड़ गई। तहसील के दक्षिणी छोर के गांवों में भारी नुकसान हुआ। लिखमीसर से ऊपनी जाने वाली सड़क पर कई पेड़ टूट कर गिरने के कारण सड़क अवरूद्ध हो गया। बिजली विभाग को भी इस आंधी से बड़ा नुकसान हुआ है एवं इस क्षेत्र के 15 गांव पूर्णतया अंधेरे में डूब गए। गांव बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, जाखासर, कुनपालसर, राणासर, सोनियासर मिठिया, सोनियासर गोदारान, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर शिवदानसिंह सहित कई गांवों में घरेलू एवं कृषि कुंओं की सप्लाई बंद हो गई है। निगम द्वारा विधुत सप्लाई सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। नोखा क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दोपहर बाद अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। शाम चार बजे के बाद धूलभरी आंधी आई और बाद में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं कस्बे में अंधड़ से बिजली लाइन में फाल्ट आने व तार टूटने से घंटों विद्युत आपूर्ति बंद रही जो देर शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। श्रीकोलायत में बुधवार दोपहर को मौसम ने करवट बदली और दोपहर तीन बजे बारिश शुरू हुई। बारिश का दौर करीब 15 मिनट तक चला। इस दौरान सड़क पर पानी बहने लगा। बारिश होने से कस्बेवासियों को गर्मी से राहत मिली। शंभु का बुर्ज व मढ़ सांखला रोड पर बूंदाबांदी हुई। वहीं कई गांवों में आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ।