मेहता ने कहा कि आगामी दिनों में शादियां, पंचायती राज चुनाव और सर्दियों के मद््देनजर कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों की समीक्षा पहले ही कर लें। उन्होंने कोविड मरीजों की संख्या, गंभीर मरीजों की स्थिति ,उपचार सफाई आदि के लिए रोस्टर ड्यूटी की समीक्षा करते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम बनाकर विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। जिला कलक्टर ने कोविड-19 व्यवस्थाओं ,प्लाज्मा डोनेशन की स्थिति, आइसोलेट और क्वॉरेंटाइन लोगों को उपचार मिलने की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।