8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार व बाइक भिड़ंत में महिला की मृत्यु

जैतपुर में हुआ हादसा: बाइक सवार तीन अन्य गंभीर घायल  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Nov 2020, 8:00 AM IST

कार व बाइक भिड़ंत में महिला की मृत्यु

कार व बाइक भिड़ंत में महिला की मृत्यु

महाजन. अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर गुरुवार को हुई कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मृत्यु हो गई। वहीं तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के गांधी गांव निवासी कुलदीप साबणिया स्थित अपने ससुराल आया था। वह गुरुवार को बाइक पर पत्नी मनीषा, एक साल की पुत्री नव्या व सास विमला (४२) पत्नी जगदीश गवारिया के साथ वापस गांव जा रहा था कि जैतपुर में पुलिस चौकी के सामने मोड़ पर अचानक सामने से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार चारों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना मिलने पर महाजन थाने से सीआई सत्यनारायण गोदारा, हैड कांस्टेबल मदनलाल जांगू व जैतपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी धोलूराम व रोहिताश डेलू मौके पर पहुंचे व घायलों को जैतपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को १०४ के चालक परविंद्रसिंह ने महाजन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विमलादेवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों को १०८ एम्बुलेंस की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग सुरक्षित बच गए। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा कर मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।