8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन हादसों में चार घायल, बीकानेर रैफर

ऑटो पलटने व पिकअप से कुचलने और मारपीट में जख्मी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 25 Nov 2020, 7:52 AM IST

तीन हादसों में चार घायल, बीकानेर रैफर

तीन हादसों में चार घायल, बीकानेर रैफर

नोखा. नोखा क्षेत्र में मंगलवार को तीन अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चिताणा में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में वृद्ध प्रेमनाथ सिद्ध घायल हो गया, उसके हाथ-पैर में ज्यादा चोटें आई हैं। वहीं, बीकानेर रोड पर गाय को बचाने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। इस वजह से ऑटो में बैठे दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को बागड़ी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया गया। वहीं, कस्बे में पिकअप से कुचलने पर एक युवक जख्मी हो गया। उसके हाथ-पैर व गर्दन में ज्यादा चोट आने पर उसे भी बीकानेर रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड चार निवासी मेघाराम राव ने रिपोर्ट में बताया कि उसका दोहिता महादेव राव अपने ननिहाल नोखा आया हुआ था। वह दीवार के पास बैठा था कि अचानक पिकअप एक तेज गति से आई और उसके दोहिते को टक्कर मार दी। पिकअप का टायर उसके हाथ-पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसके तीन जगह पर फ्रैक्चर हो गए और गर्दन में चोट आई है। उसका बीकानेर के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।