8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घंटेभर तक युवक सड़क पर तड़पते रहे, लोग वीडियो बनाते रहे, एक की मौत

देररात को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक व राहगीर तमाशबीन बने देखते रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 26 Jan 2024, 10:36 AM IST

घंटेभर तक युवक सड़क पर तड़पते रहे, लोग वीडियो बनाते रहे, एक की मौत

घंटेभर तक युवक सड़क पर तड़पते रहे, लोग वीडियो बनाते रहे, एक की मौत

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में जयपुर-गंगानगर बाइपास पर गुरुवार देररात को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक व राहगीर तमाशबीन बने देखते रहे। कोई मदद को आगे नहीं आया। लोग घटनास्थल व सड़क पर खून से लथपथ युवकों के वीडियो बनाते रहे। बाद में कांग्रेस नेता रामनिवास कुकणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर पीबीएम अस्पताल के ट्राेमा सेंटर पहुंचे, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। जेएनवीसी थाना के कार्यवाहक एसएचओ हरबंशलाल ने बताया कि पेमासर निवासी करण (20) पुत्र सुखाराम मेघवाल एवं सुनील (26) पुत्र नत्थूराम मेघवाल दोनों कार लेकर पेमासर से जयपुर-गंगानगर सर्किल की तरफ जा रहे थे। गाड़ी अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर पलट गई, जिससे कार में सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कूकणा के गांव पेमासर के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलने के कुछ ही मिनट के भीतर वे मौके पर पहुंच गए। उस समय वहां करीब 20 गाडि़यां खड़ी थीं। लोग वीडियो तो बना रहे थे, लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा था।