8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खड़े ट्रोले को पीछे से डंपर ने मारी टक्कर

खड़े ट्रोले को पीछे से डंपर ने मारी टक्कर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 11 Apr 2022, 8:20 PM IST

खड़े ट्रोले को पीछे से डंपर ने मारी टक्कर

खड़े ट्रोले को पीछे से डंपर ने मारी टक्कर

श्रीडूंगरगढ़. राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर हेमासर के पास रविवार देर रात्रि करीब 3 बजे एक खड़े ट्रोले को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में खड़े ट्रोले का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि बजरी से भरा एक ट्रोला सड़क पर खड़ा था और चालक बजरंग पुत्र मांगीलाल जाट निवासी राजेरा ट्रोले की हेडलाइट ठीक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने सड़क पर खड़े ट्रोले को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रोला सड़क पर आगे की तरफ लुढ़क गया और हेडलाइट ठीक कर रहा चालक गिर गया जिससे ट्रोले का टायर चालक के पैरों को कुचलते हुए ऊपर से निकल गया। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक बजरंग को बीकानेर पीबीएम में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।


दुकान से महिला ने चुराया सामान, शांतिभंग में गिरफ्तार

लूणकरनसर. यहां बाजार में एक दुकान से सामान उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को शांतिभंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कांकड़वाला के 5 सीएचडी निवासी मीरां बावरी को शांतिभंग करने के मामले में बाजार से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के समीप ईमीचंद बोथरा की दुकान पर सोमवार को तीन महिलाएं आई तथा दुकान से झाडू व एक थैला उठाकर ले गई। इस दौरान दुकानदार को सामान उठाने का पता चलने पर पीछा किया गया। मौके पर दो महिलाएं भाग गई तथा एक को पकड़कर अपना सामान ले लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।