8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगम क्षेत्र में  40 और पालिका क्षेत्र में 20  किमी सडक़ें होंगी दुरस्त

प्रस्ताव तैयार, अनुमोदन के लिए भेजेंगे सरकार कोपेच वर्क और मरम्मत का होगा काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 31 Mar 2021, 11:47 AM IST

निगम क्षेत्र में  40 और पालिका क्षेत्र में 20  किमी सडक़ें होंगी दुरस्त

निगम क्षेत्र में  40 और पालिका क्षेत्र में 20  किमी सडक़ें होंगी दुरस्त

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र में 40 किमी सडक़ों का पेच वर्क और मरम्मत का कार्य होगा। इसी प्रकार जिले की तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में भी 20 -20 किमी सडक़ें दुरस्त होंगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गए है, जल्द सरकार को प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इन सडक़ों का पेच वर्क और मरम्मत का कार्य होगा।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग से इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि सडक़ों का चयन शत प्रतिशत मेरिट के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में सडक़ें इस प्रकार चयनित की गई है, जिसमें अधिक यातायात वाली सडक़ें पहले दुरस्त की जा सके। सडक़ों के दुरस्त होने से आम लोगों को सुरक्षित और सुगम कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, उपायुक्त पंकज शर्मा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा , उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ दिव्या चैधरी, निगम के अधीक्षण अभियंता ललित ओझा तथा पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डी टी सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।