रोडवेज की करीब एक सौ बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने का मौका मिला। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इन्दिरा गोदारा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की टिकट तो कटी, लेकिन उनसे शुल्क नहीं लिया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के दिन किसी भी महिला सवारी से शुल्क नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक करीब दस हजार महिलाओं ने एक दिन में निशुल्क सफर का लाभ उठाया है।