6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व महिला दिवस पर रोडवेज का तोहफा, महिलाएं कल रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

 महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान की सीमा में चलने वाली बसों में मिलेगी यह सुविधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 7 Mar 2018, 9:27 AM IST

bus

महिलाओं के लिए खुशखबर! उन्हें रोडवेज की बसों में गुरुवार को मुफ्त सफर का तोहफा मिलेगा। बीकानेर आगार से चलने वाली सभी एक्सप्रेस व सामान्य बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान की सीमा में चलने वाली बसों में मिलेगी।बीकानेर आगार में वर्तमान में 128 बसें संचालित हैं, इसमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। इन सभी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

अतिरिक्त बसें आज मध्य रात्रि से
महिला दिवस पर रोडवेज के बीकानेर आगार से नौ अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि अजमेर के लिए बुधवार रात 12 बजे व रात एक बजे और आठ मार्च को सुबह 7:15 बजे अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा आठ मार्च को जयपुर के लिए सुबह 5:30 व 8:45 बजे, रामदेवरा के लिए सुबह 8 बजे, सरदारशहर के लिए सुबह 6 बजे, गंगानगर के लिए सुबह 6 व 8 बजे अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

वातानुकूलित में नहीं
मुफ्त सफर की सुविधा वातानुकूलित बसों में नहीं मिलेगी। बीकानेर से जयपुर के बीच वर्तमान में जयपुर डीलक्स डिपो की स्केनिया बस चलती है, इसमें नि:शुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। वॉल्वो बसों में भी यह सुविधा नहीं मिलेगी।

रात 12 बजे से शुरू
आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि सात मार्च को रात 12 बजे से ही नि:शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो जाएगी। यह आठ मार्च रात 12 बजे तक रहेगी। इस अवधि में महिलाएं व बालिकाएं योजना का लाभ उठा सकती हैं।

जिले में बारिश की संभावना
पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हवा में ठंडक रहने से मंगलवार को तापमान में फिर एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान बढऩे और जिले में दो दिन में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। शहर में दिन में तेज धूप रही, जिससे गर्मी भी बढ़ गई। दिन में लोगों को पंखे चलाने पड़े। शहर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा।