8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोटरी क्लब ने अस्पताल में करवाया सीसीयू वार्ड का नवीनीकरण

bikaner news - Rotary Club got the CCU ward renewed in the hospital
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 30 Jun 2021, 11:02 PM IST

रोटरी  क्लब ने अस्पताल में करवाया सीसीयू वार्ड का नवीनीकरण

रोटरी क्लब ने अस्पताल में करवाया सीसीयू वार्ड का नवीनीकरण

बीकानेर.
रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के तत्वावधान में जस्सूसर गेट स्थित राजकीय जिला अस्पताल में सीसीयू वार्ड का नवीनीकरण करवाया गया।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता पुनीत हर्ष ने बताया कि रोटरी क्लब मरुधरा ने पिछले एक वर्ष में जिला अस्पताल के वार्डों का रंग-रोगन, एलईडी ट्यूबलाइट्स के साथ पूरे वार्ड की बिजली फिटिंग का कार्य दानदाताओं के सहयोग से करवाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किए गए लोकार्पण अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट के पूर्व प्रान्तपाल अनिल माहेश्वरी, पूर्व सहायक प्रान्तपाल विजय कुमार हर्ष, अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, क्लब अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी व सचिव कैलाश कुमावत तथा सहायक प्रान्तपाल रूपिन कल्याणी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रान्तपाल अनिल माहेश्वरी ने बताया कि रोटरी मरुधरा के युवा सदस्यों ने कोरोनाकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी ने वार्ड तैयार करने में आर्थिक सहयोग करने वाले दानदाताओं तथा क्लब सदस्यों एवं अस्पताल प्रसाशन का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण अवसर पर अधिवक्ता विजय हर्ष, सहायक प्रान्तपाल रूपिन कल्याणी, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, अरविंद व्यास, अमित नवाल, नवरतन रंगा, लक्ष्मी नारायण सुथार, श्रवण सैनी तथा अमित वशिष्ट ने भी विचार व्यक्त किए।