एसएसबी को करेंगे फिर से चालू
पीबीएम अस्पताल से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी सेंटर को कोविड अस्पताल बनाने के कारण सामान्य व्यवस्थाएं पूर्व में बंद कर दी गई थी। अब एसएसबी कोविड से मुक्त होने के कारण इसी सप्ताह से फिर से सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए चालू कर दिया जाएगा। यहां गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं नेफ्रोलॉजी की सेवाएं चालू की जाएगी। इसके अलावा यहां सिटी स्केन, एमआरआई सहित सभी जांच सुविधाएं, २३० बैड, ३० बैड का आईसीयू एवं सात ऑपरेशन थियेटर है।