11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेल्यूट टू टेलेन्ट : श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

आरबीएसइ व सीबीएसई की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पत्रिका इन एजूकेशन की ओर से सम्मान किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 Jun 2018, 12:10 PM IST

cash prize

cash prize

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग और सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के साझे प्रयास से विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पत्रिका इन एजूकेशन 'सेल्यूट टू टेलेन्टÓ सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इसमें आरबीएसइ व सीबीएसई की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पत्रिका इन एजूकेशन की ओर से सम्मान किया जाएगा।

जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले समारोह में वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। श्रेष्ठ परिणाम देने वाली संस्थानों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर सम्पर्क किया जा सकता है।

श्रेष्ठ को पुरस्कार
वर्ष 2017-18 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षावार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को १5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मस्त मंडल द्वारा दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि इसके अलावा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राठी एंड राठी ग्रुप के समाजसेवी जुगल राठी ने जिले में कक्षावार दूसरे स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।

चिंतन बैठक में आसोपा ने लिया भाग

बीकानेर. 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ प्रोजेक्ट को पूरे भारत में लागू करने के लिए एक चिंतन बैठक का आयोजन गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्रनाथ पारीक ने बताया कि इस बैठक में सभी प्रकल्पों विभागों के प्रदेश प्रमुखों में से क्रियाशील चुनिंदा लोगों को बुलाकर विचार-विमर्श किया गया।

इस शिविर में सभी प्रकल्पों, विभागों के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद मेनन, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, वी सतीश, महेश शर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेंद्र फडके के साथ डॉक्टर मीना आसोपा ने भाग लिया एवं अपने विचार एवं सुझाव दिए। इन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने से कार्यकर्ताओं में उत्साह की भावना बनी रहती है। तथा कुछ विशेष करने का मनोबल बनता है।