8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चुल्हे ऊपर गैस चढग़ी, पेट्रोल मारी सैंचुरी’

फक्कड़दाता रम्मत : महंगाई और समसामयिक घटनाओं पर ख्याल में किए कटाक्ष  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 23 Mar 2021, 9:22 PM IST

‘चुल्हे ऊपर गैस चढग़ी, पेट्रोल मारी सैंचुरी’

‘चुल्हे ऊपर गैस चढग़ी, पेट्रोल मारी सैंचुरी’

बीकानेर. ‘चुल्हे ऊपर गैस चढग़ी, पेट्रोल मारी सैंचुरी’, ‘संविदा कर्मियों रा ना करिया कोई वादा पूरा’ तथा ‘देवी देवता देश संभालों, बिगड़ गया है इणरा नूर’ सरीखे शब्दों के माध्यम से महंगाई, शासन और राजनीति पर करारे व्यंग्य से रम्मत स्थल गुंजायमान रहा। यह अवसर था नत्थूसर गेट के अंदर सोमवार रात को मंचित हुई स्वांग मेहरी रम्मत फक्कड़दाता का।

रम्मत के वरिष्ठ कलाकार पुजारी बाबा, मदन गोपाल व्यास, कैलाश पुरोहित के सानिध्य में ख्याल गीत के माध्यम से कटाक्ष किए गए। जिसे उपस्थित लोगों की दाद मिली। इससे पहले रम्मत का आगाज भगवान गणेश स्वरूप के अखाड़े में आगमन और स्तुती वंदना आयो रे भोळो गणेशियों के साथ हुआ। इसके बाद स्वांग पात्रों बोहरा-बोहरी और जाट जाटणी के माध्यम से अच्छे जमाने और वस्तुओं के दाम कम होने की कामना की गई। खाकी पात्रों ने खूब धूम मचाई। स्वांग पात्रों ने अलाप की प्रस्तुती दी। लावण, चौमासा और ख्याल गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। फक्कड़दाता के साथ ही शहर में होलाष्टक में होने वाली रम्मतों का आगाज हो गया है।

इन्होंने निभाई भूमिका
फक्कड़दाता रम्मत में जुगल किशोर ओझा, मदन गोपाल व्यास, सीन महाराज पुरोहित, प्रहलाद ओझा, कन्हैया लाल रंगा, शिवरतन रंगा, रामजी रंगा, भोला महाराज छंगाणी, नवल उपाध्याय, सतीश किराडू, सुन्दर लाल पुरोहित, महेश पुरोहित, अमिताभ जोशी, सावन पुरोहित, कैलाश ओझा, किशोर व्यास, भागी व्यास, रामचन्द्र ओझा, बसंत, विजय, गोपाल ठाकरे, सुशील छंगाणी, सुशील जोशी, भैंरु पुरोहित, रामेश कुमार, मालचंद आदि ने विभिन्न भूमिकाएं निभाई। नगाड़े पर संगत अभिषेक पुरोहित ने दी।