
भागीरथ नंदिनी संस्थान की ओर से गो हत्या के खिलाफ रविवार से शुरू हुआ धरना सोमवार को कलक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में घूम रहे आवारा गोवंश से आए दिन लोगों की जानें जा रही हैं। गोवंश पॉलीथिन खा रहा है।
इस पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान के पदाधिकारियों को एक माह का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वार्ता के दौरान भागीरथ नंदिनी अध्यक्ष मिलन गहलोत, वल्लभ कोचर, लक्ष्मी गुप्ता, सुमित कोचर, श्याम कुमार तंवर, सोनू आशुदानी, कंचन भाटी आदि शामिल थे।