मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज से बीकानेर, बज्जू और कोलायत पंचायत समिति के लिए मतदान दल रवाना हुए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने मतदान दल से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता रखते हुए पादर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवाएं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच गौरी, रीपा के गोपालराम बिरदा, यूआईटी सचिव मेघराज मीना, आयुक्त निगम पंकज शर्मा, अजीतसिंह राजावत, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा उपस्थित थे।