8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन जोड़ी रेल सेवाओं में बढ़ाए द्वितीय शयनयान डिब्बे

biknaer news - Second sleeping train coaches increased in three pairs
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Nov 2020, 12:22 PM IST

तीन जोड़ी रेल सेवाओं में बढ़ाए द्वितीय शयनयान डिब्बे

तीन जोड़ी रेल सेवाओं में बढ़ाए द्वितीय शयनयान डिब्बे

बीकानेर.
रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन जोड़ी रेल सेवाओं में अस्थाई द्वितीय श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यि प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 04724-04723, भिवानी-कानपुर-भिवानी स्पेशल में भिवानी से दिनांक 26 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक तक एवं कानपुर से 27 नवम्बर से एक जनवरी 2021 तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इस बढ़ोतरी से यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेगी। गाड़ी संख्या 09708-09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल में श्रीगंगानगर से 28 से 30 नवम्बर तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02473-02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल में 30 नवम्बर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से एक दिसम्बर को 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इस बढ़ोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी।