9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग से झोंपड़ा, बाइक और घरेलू सामान जला

जयपुर-गंगानगर बाइपास पर झोंपडे में अचानक आग लग गई

less than 1 minute read
Google source verification
आग से झोंपड़ा, बाइक और घरेलू सामान जला

आग से झोंपड़ा, बाइक और घरेलू सामान जला

बीकानेर. जयपुर-गंगानगर बाइपास पर फिटनेस सेंटर के पास मंगलवार सुबह झोंपडे में अचानक आग लग गई। आग से झोंपडो में रखे कूलर, पंखा और घरेलू सामान सहित बाहर की ओर खड़ी बाइक जल गई। आग से चार चारपाई, नकदी और मोबाइल भी जल गए। आग की सूचना मिलते ही बीछवाल अग्निशमन केन्द्र से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

फायर ब्रिगेड कार्मिक अभिषेक चौधरी के अनुसार बाइपास पर फिटनेस सेंटर के पास रामनिवास के दो झोंपडे बने हुए थे। सुबह करीब सवा पांच बजे अचानक आग लग गई। गाडी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। उस समय आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए व आग बुझाने में जुट गए। चौधरी के अनुसार आग से कूलर, पंखा और बाइक जल गई। कई क्विंटल गेंहू भी रखा हुआ था।

घरेलू सामान भी आग से जल गया। बताया जा रहा है कि उस समय एक बच्चा सो रहा था, जिसे तुरंत मौके से हटा लिया गया। झोंपडे में गैस सिलेण्डर भी रखा हुआ था, जिसे फायर ब्रिगेड दल के कर्मचारियों ने हटाया। आग लगने का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है। अग्निशमन दल में बाबूलाल यादव, सुरज्ञान, सतवीर सिंह, दीपक, मंगल चंद आदि ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया।