2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shardiya Navratri : करणी माता मंदिर में सफेद चूहा दिखना होता है शुभ, भक्तों की खुल जाती है किस्मत

Sharadiya Navratri : शारदीय नवरात्र आज से पूरे राजस्थान में शुरू हो गया है। राजस्थान में एक मंदिर ऐसा है जहां सफेद चूहे अगर मिल जाए तो मान लीजिए आपका काम पूरा हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
karni_mata_temple.jpg

Karni Mata Temple Bikaner

Karni Mata Temple Bikaner : शारदीय नवरात्र आज से पूरे राजस्थान में शुरू हो गया है। राजस्थान में एक मंदिर ऐसा है जहां सफेद चूहे अगर मिल जाए तो जान लीजिए आपका काम पूरा हो जाएगा। बीकानेर से 30 किमी दूर है देशनोक का करणी माता का मंदिर है। नवरात्र मेला आज से शुरू हो गया है। करणी माता का मंदिर नवरात्र के सभी दिन 24 घंटे खुला रहता है। मंदिर में बड़ी संख्या में चूहे होने से लोग इसे चूहों वाली माता का मंदिर भी कहते हैं। यहां सफेद चूहों को देखना शुभ माना जाता है। हर भक्त यह चाहता है कि उसे सफेद चूहा दिख जाए। नवरात्र मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते हैं। यह दुनिया का इकलौता मंदिर है, जहां चूहों की पूजा होती है। मंदिर में हर तरफ चूहेे हर तरफ नजर आते हैं। दूध से लोग चूहों जिन्हें स्थानीय भाषा में काबा कहते हैं, मनुहार करते हैं। मंदिर में रविवार से नवरात्र मेला शुरू हो जाएगा।

24 घंटे खुला रहेगा मां करणी का मंदिर

भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन कमेटी ने शनिवार से मंदिर को 24 घंटे खुला रखने की व्यवस्था शुरू कर दी। यह व्यवस्था 24 अक्टूबर तक रहेगी। लोगों को लम्बी कतारों में नहीं लगना पड़े और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी ऐसा किया गया है। पहली बार दो द्वारों से भक्तों के लिए प्रवेश की व्यवस्था कर चार लाइनों के लिए बेरीकेटिंग की गई है।

यह भी पढ़ें - भाजपा पर गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना, बोले - सही-गलत से कोई लेना-देना नहीं

खासियत ....

करीब साढ़े छह सौ साल पहले इस भव्य मंदिर वाले स्थान पर बनी गुफा में मां करणी इष्टदेव की पूजा अर्चना करती थी। यह गुफा आज भी मंदिर परिसर के गर्भगृह में स्थित है।

यह भी पढ़ें - Navratra : शारदीय नवरात्र कल से, घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त जानें


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग