कई प्रस्तावों का अनुमोदन
बैठक में विद्या परिषद की बैठकों के कार्यवृत्तों का अनुमोदन भी किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेशों की पुष्टि, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के मध्य एमओयू के लिए प्रस्ताव, विश्वविद्यालय में संविधान उद्यान निर्माण, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय से गंगानगर के पद के लिए आवश्यक योग्यता आदि का अनुमोदन, विश्वविद्यालय के अधीनस्थ संचालित कृषि व्यवसाय प्रबंध संस्थान, गृह विज्ञान महाविद्यालय,कृषि महाविद्यालयों के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आदि का अनुमोदन किया गया।