2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनों का इंतजार, आरक्षण के लिए मारामारी

लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण मिलने में मुश्किल, नियमित ट्रेन की भी दरकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 17 Apr 2018, 12:00 PM IST

special train

गर्मी की छुट्टियों में लोग बाहर घूमने-फिरने और घर जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीटें पाना मुश्किल काम है। यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर से छुट्टियों में कई स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं, लेकिन आधा अप्रेल बीत जाने के बावजूद बीकानेर मंडल में समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा नहीं हुई है।

ग्रीष्मावकाश के समय आरक्षण कराने के बावजूद सीमित कोच की ट्रेनें होने से बड़ी संख्या में टिकट प्रतीक्षा सूची में ही रह जाते हैं। लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में छुट्टियों में यही हालात रहते हैं। एेसे में समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत पहुंचाने वाली साबित हो सकती है। दैनिक या साप्ताहिक चलने वाली ट्रेनों के रूट पर ही स्पेशल ट्रेन चले, तो ट्रेनों में आरक्षण मिलने में आसानी रहेगी।

इन ट्रेनों से मिल सकती है राहत
पिछली छुट्टियों में बीकानेर से जयपुर होते हुए सिकंदराबाद के लिए ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। हाल ही बीकानेर से सिकंदराबाद के बीच एक ट्रिप ट्रेन चलाई गई थी। छुट्टियों को देखते हुए सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है।

पिछली बार बीकानेर से बांद्रा तक साप्ताहिक ट्रेन चलाई थी। इसे भी दीपावली बाद बंद कर दिया गया। पहले बठिण्डा से बीकानेर होते हुए साबरमती तक ट्रेन चलाई गई थी। बीकानेर-वलसाड़ के बीच भी छुट्टियों में स्पेशल ट्रेन चलती थी। इन ट्रेनों को चलाया जाए यात्रियों को राहत मिल सकती है।

नियमित हो ट्रेन
रेलवे यात्रीभार के लिहाज से 18 अप्रेल को गंगानगर से अजमेर तक एक ट्रिप ट्रेन चला रहा है, जो बीकानेर होकर जाएगी। बीकानेर से अजमेर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग उठ रही है, लेकिन मेड़ता व पुष्कर के बीच में रेल लाइन नहीं होने से यह ट्रेन सपना बनी हुई है। रेलवे प्रशासन श्रीगंगानगर से अजमेर के लिए जो स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, उसे सप्ताह में एक दिन भी नियमित चलाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।

यह है प्रस्तावित
जगन्नाथ पुरी व नई दिल्ली के बीच चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार बीकानेर तक करने की योजना है। इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन बीकानेर से पुरी तक चलाने से यात्रियों को काफी फायदा मिल सकता है। पुरी के लिए अभी एक ट्रेन साप्ताहिक चलती है, इसमें छुट्टियों में जबर्दस्त भीड़ रहती है।

समर स्पेशल चलें
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने को हैं। अप्रेल में ही समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए। इसकी तिथियां पहले ही घोषित करनी चाहिए थी, ताकि लोग आरक्षण करवा लेते। रेलवे प्रशासन ने तो अभी तक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की।
विनोद भटनागर, सदस्य, सीनियर सिटीजन फोरम