8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छैला मारु हालो तो ले चालो महाराजा रा बाग’

मरुनायक चौक में हुआ हेड़ाऊ मेहरी रम्मत का मंचन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 28 Mar 2021, 1:13 PM IST

‘छैला मारु हालो तो ले चालो महाराजा रा बाग’

‘छैला मारु हालो तो ले चालो महाराजा रा बाग’

बीकानेर. मरुनायक चौक में प्रेम और श्रृंगार रस प्रधान रम्मत हेड़ाऊ मेहरी का मंचन हुआ। शुक्रवार मध्यरात्रि बाद मां राय भवानी स्वरूप के अखाड़े में पदार्पण के साथ रम्मत का आगाज हुआ। जोशी स्वांग पात्र ने अच्छे जमाने के शगुन मनाए। हेड़ाऊ, नुरसा और मेहरी रम्मत पात्रों के माध्यम से मंचित हुई इस रम्मत में दोहों, गीत और नृत्यों के माध्यम से रम्मत का मंचन किया गया।

उस्ताद अजय कुमार देरासरी के सानिध्य में मंचित हुई रम्मत के दौरान हेडाऊ के प्रेम गीत, मुजरा, सायबाजी, मेरी, दांस्या, सियालो, चाकरी, पन्ना मारु, मजलिश, छैला मारु, नीम्बूड़ो, नगीनों, दारुडा, नींदडली, जल्लो, डेरा किती दूर, परदेशो मत जाव आदि कथानक अनुसार गीतों का गायन किया गया। रम्मत में प्रभु लखाणी, गेवर चंद भादाणी, दारसा जोशी,रघु जोशी, बल्लू जोशी, महेश गज्जाणी, शिवशंकर गज्जाणी, खुशाल चंद पुरोहित, संजय जोशी, सौरभ, पंकज, राजेश देरासरी, सुनील देरासरी, विष्ण सेवग आदि कलाकारों ने भूमिकाएं निभाई। नगाडे पर राम सेवग, चिराग सेवग, अशोक कुमार सेवग, मनोज मारु संगत दी।