22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव परिणाम: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एबीवीपी का कब्जा

Student Union Election Result Bikaner: गंगासिंह विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने एनएसयूआइ के भवानी सिंह को 16 मतों से हराया है। जबकि प्रत्याशी भैराराम को महज 51 मत प्राप्त हुए।
2 min read
Google source verification
छात्रसंघ चुनाव परिणाम: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एबीवीपी का कब्जा

छात्रसंघ चुनाव परिणाम: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एबीवीपी का कब्जा

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत का परचम फहराया है। जबकि एनएसयूआइ को डूंगर कॉलेज से ही संतोष करना पड़ा। शहर के अन्य महाविद्यालयों में एनएसयूआइ व एबीवीपी के प्रत्याशी जीते है।

गंगासिंह विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने एनएसयूआइ के भवानी सिंह को 16 मतों से हराया है। जबकि प्रत्याशी भैराराम को महज 51 मत प्राप्त हुए। लोकेन्द्र को 590 में से 275 मत और भवानी को 259 मत मिले। नोटा को पांच मत गिरे। उपाध्यक्ष पद पर दीपिका 89 मतों से विजयी हुई। उन्हें 332 मत प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भरत को 243 मत प्राप्त हुए। महासचिव योगेश, संयुक्त सचिव वर्षा निर्वाचित हुई।

राजकीय डूंगर कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ के हरीराम करीब दो सौ मतों से विजयी हुए है। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में भी एनएसयूआइ की निरमा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में अध्यक्ष पद पर कॄषणराज निर्वाचित हुए हैं। रामपुरिया कॉलेज से संजय विजयी हुए है।

राजकीय महाविद्यालय बज्जू में अध्यक्ष पद पर शिवराम एनएसयूआइ 80 मतों से जीते है। जबकि यहां उपाध्यक्ष मांगीलाल एनएसयूआइ, महासचिव मेसाराम एसएफआइ, संयुक्त सचिव निर्दलीय अनिल निर्दलीय जीते है। श्रीश्याम डिग्री कॉलेज अरजनसर से संजय अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। लूणकरनसर के राजकीय महाविद्यालय से अध्यक्ष हंसराज निर्वाचित हुए।

राजकीय मांगीलाल बागड़ी पीजी कॉलेज नोखा में अध्यक्ष देवकिशनण (निर्दलीय) जीते है। नोखा के एमएलबी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर देवकिशन 108 वोट से जीते हैं। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी ने मारी बाजी मारकर
पूरा पैनल जीता। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की जतना 26 मतों से विजय हुई। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रणजीत 53 मतों से जीते। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के विष्णु 48 मतों से विजय तथा महासचिव पद पर एबीवीपी की मूमल 46 मतों से विजय रही। राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रोबिन चौधरी जीते है।