8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों ने उड़ाए मॉडल एयरप्लेन

विद्यार्थियों ने उड़ाए मॉडल एयरप्लेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Nov 2020, 8:17 AM IST

विद्यार्थियों ने उड़ाए मॉडल एयरप्लेन

विद्यार्थियों ने उड़ाए मॉडल एयरप्लेन

बीकानेर. लर्निंग बाय डूइंग संस्था और एयरोमॉडलर एसोसिएशन इंडिया के सयुंक्त तत्वाधान में शनिवार को सादुल स्पोट्र्स स्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों के बनाए गए मॉडल एयरोप्लेन की सफल टेस्टिंग और एयरमॉडल शो किया गया। यह एयर मॉडल बैटरी संचालित, गुलेल एवं हैंड ग्लाइडर थे।

ये एक बार में 25 मिनट तक ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं। जोधपुर से आए एयरो मॉडल्स विशेषज्ञ विवेक शर्मा ने बताया कि इसमें रिमोट कंट्रोल हेलिकाप्टर व रिमोट कंट्रोल एयरो प्लेन की उड़ान और विभिन्न प्रकार की एरोबेटिक्स का प्रदर्शन किया। बीकानेर में एयरोमॉडलिंग और एयरोडायनेमिक गतिविधियां कुछ महीनों से डीआरडीओ के भूतपूर्व निदेशक डॉ. एचपी व्यास के निर्देशन मे चल रही है। कुछ दिनों से डॉ. व्यास कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। विद्यार्थियों ने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सफल उड़ान का परीक्षण किया। कार्यक्रम में यशपाल आचार्य, रूबी पॉल, एलएन वर्मा, अजेय पाल सिंह शेखावत, सुनील दत्त रंगा, आशीष सोलंकी, जसाराम सियाग, वैदिक शर्मा, रिशी धामु आदि उपस्थिति रहे ।