बीकानेर। कोरोना मरीजों की आक्सीजन आवश्यकताएं पूरी करने के लिए एमसीएच विंग के पास 20 केएल क्षमता का लिक्विड ऑक्सीजन टैैंकर चार्जिंग कर तैयार कर लिया गया है। इस लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर की सफल टेस्टिंग रविवार को की गई। जिला कलक्टर की पहल पर जिले ने ऑक्सीजन प्रबंधन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। अब जिले को प्राप्त ऑक्सीजन को इस टैंकर में रखते हुए एमसीएच विंग में सीधे ही सप्लाई की जा सकेगी, जिससे सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान होने वाली छीजत और लीकेज की समस्या दूर होगी और ऑक्सीजन की बचत हो सकेगी। साथ ही भंडारण के लिए किसी और फर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बाहर से मंगवाई जाने वाली आक्सीजन का अब यहां सीधे ही भंडारण किया जा सकेगा। यह टैंकर अब रेडी टू यूज है। इसे एनएचएम के जरिए प्लांट किया गया था।