प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से प्रथम वर्ष से सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। ऐसे में ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान सेमेस्टर का अध्यापन कार्य, परीक्षा कार्य, वार्षिक परीक्षा कार्य एवं आगामी अकादमिक सत्र के प्रवेश कार्य के लिए प्राचार्य की ओर से संकाय सदस्यों को ग्रीष्मावकाश के दौरान रोका जा सकता है। ऐसे में सभी कॉलेजों में द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी। इसको लेकर कॉलेज स्टाफ को अलग से आदेश भी जारी किया गया है। कक्षाएं भी लगनी शुरू हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से कक्षाओं के नियमित संचालन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है।