दोपहर 2:35 बजे पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के साथ कई दौर की वार्ताएं हुईं। इस दौरान कड़ी धूप में भाटी के सर्मथक पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दो बार वार्ताओं के दौर में मांगों पर सहमति नहीं बनने पर कार्यालय के सामने टेंट लगा दिया। इसके बाद फिर हुई वार्ता में पुलिस ने मारपीट की घटनाओं के मामलों को दर्ज कर दोषी आरोपियों को गिरफ्तार करने, पुलिस की ओर से कार्रवाई में जब्त किए वाहनों को नियमानुसार प्रक्रिया अपनाने के बाद छोड़ने, मतदान प्रक्रिया के दौरान शांतिभंग के आरोप में पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए लोगों को छोड़ने के आश्वासन पर सहमति बनी। भाटी ने कहा कि हम चाहते थे कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो। इसके लिए मतदान शुरू होने से हमने प्रशासन को 420 संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सूची थी, जिन पर फर्जी वोटिंग होने की आशंका थी। प्रशासन को आगाह करने के बाद भी प्रशासन की ओर से ढिलाई बरती गई, जिससे सौ से अधिक मतदान केन्द्रों पर फर्जी वोटिंग भी की गई। 4 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी।