6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब विवि का प्रशासनिक कार्यालय भी तय, 35 कमरों से शुरू होगा तकनीकी विवि

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के बाद अब विवि का प्रशासनिक कार्यालय भी तय हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 Apr 2018, 8:28 AM IST

Technical University

तकनीकी विश्वविद्यालय

बीकानेर . बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के बाद अब विवि का प्रशासनिक कार्यालय भी तय हो गया है। प्रशासनिक कार्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सीईटी) के भवन में खुलेगा। इसमें कुलपति बैठकर विवि का कामकाज शुरू करेंगे। तकनीकी विवि का कामकाज ९८० वर्गमीटर क्षेत्र में ३५ कमरों से शुरू होगा। नए कुलपति दो या तीन दिन में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

बीकानेर तकनीकी विवि से संभाग के साथ जोधपुर , अजमेर सहित कई जिलों के कॉलेज संबद्ध रहेंगे। सरकार ने विवि के लिए ३० करोड़ रुपए भवन और अन्य विकास कार्यों के लिए दिए हैं। साथ ही हर साल तीन करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे। कुलपति की नियुक्ति के साथ ही कुलसचिव व वित्त नियंत्रक भी बीकानेर में बैठकर कामकाज शुरू करेंगे। हालांकि कुलसचिव व वित्त नियंत्रक की नियुक्ति पहले ही हो चुकी थी, लेकिन वे सीईटी में कार्यभार ग्रहण कर जयपुर में ही कामकाज कर रहे थे।

विवि में होगी भर्तियां
बीकानेर में तकनीकी विवि खुलने से यहां विभिन्न पदों के लिए भर्तियां होंगी। जानकारों की मानें तो अब २०० से ३०० भर्तियां होने की संभावना है, जिसमें सहायक कुलसचिव, एलडीसी आदि पद शामिल हैं। इससे शहरवासियों को रोजगार मिलेगा।

प्रवेश की अन्तिम तिथि अब २१
बीकानेर. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के क्षेत्रीय केन्द्र बीकानेर के अन्तर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर २१ अप्रेल किया गया है। पूर्व में यह १० अप्रेल थी। क्षेत्रीय केन्द्र के बलवान सिंह सैनी के मुताबिक विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन व ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन आज से
बीकानेर ञ्च पत्रिका. राजस्थान अन आर्गॅनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के तत्वावधान मंे मजदूरों को सशक्त बनाने के लिए गुरुवार सुबह नौ बजे रामपुरा बस्ती में आवेदन भरे जाएंगे। प्रदेश महासचिव डॉ.़मिर्जा हैदर बेग ने बताया कि मंजिल ए मिर्जा में यह आवेदन भरे जाएंगे।