8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूनागढ़ से तीज की सवारी नहीं निकली

प्रतीकात्मक रूप से निकली तीज की सवारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 26 Aug 2021, 6:11 PM IST

जूनागढ़ से तीज की सवारी नहीं निकली

जूनागढ़ से तीज की सवारी नहीं निकली

बीकानेर. कोरोना गाइडलाइन की पालना के कारण बड़ी तीज पर जूनागढ़ से तीज की सवारी नहीं निकली। जनाना ड्योढ़ी में ही तीज माता का पूजन कर पानी पिलाने और भोग अर्पित करने की रस्म अदा की गई। प्रतीकात्मक रूप से जनाना ड्योढ़ी से जूनागढ़ प्रांगण तक तीज माता की सवारी निकली। सवारी पुन: जनाना ड्योढ़ी पहुंची। गुरुवार को भी प्रतीकात्मक तीज की सवारी निकाली जाएगी।


रियासतकालीन परम्म्ंपरा के तहत पूर्व बीकानेर राज परिवार की गणगौर की तीज की सवारी हर साल बड़ी तीज पर जूनागढ़ से चौतीना कुआ तक निकाली जाती है। चौतीना कुआं पर तीज माता का पूजन कर पानी पिलाने और भोग अर्पित करने की रस्म का निर्वहन होता है। चौथ को भी तीज की सवारी निकाली जाती है। सवारी पुन: जूनागढ़ जनाना ड्योढ़ी पहुंचकर सम्ंपन्न होती है।

जूनागढ़ प्रबंधक कर्नल देवनाथ सिंह के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश और कोरोना गाइडलाइन की पालना के तहत तीज की सवारी नहीं निकाली गई। यह दूसरा अवसर है जब बड़ी तीज पर तीज माता की सवारी जूनागढ़ से नहीं निकाली गई है। गत वर्ष भी कोरोना के कारण तीज की सवारी जूनागढ़ से नहीं निकाली गई थी व प्रतीकात्मक रूप से पूजन और सवारी की रस्म अदा की गई थी।