6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थम्ब पूजन के साथ मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू

श्री धरणीधर महादेव मंदिर के 301 वें स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत

less than 1 minute read
Google source verification
थम्ब पूजन के साथ मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू

थम्ब पूजन के साथ मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू

बीकानेर. श्रीरामसर रोड स्थित श्री धरणीधर महादेव मंदिर के 301 वें स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत शनिवार से हुई। सुबह थम्ब पूजन का कार्यक्रम हुआ। रामकिशन आचार्य, शिव शंकर आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य, सन्ना महाराज आदि ने मंत्रोच्चारण के बीच थम्ब पूजन किया। ट्रस्ट सचिव जितेन्द्र आचार्य के अनुसार धरणीधर महादेव मंदिर की ओरण परिक्रमा किशोर पुरोहित, अनिल आचार्य, असीम आचार्य, नरेन्द्र आचार्य, मयंक, अशोक तथा मालचंद साुथार आदि ने की।


धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में धरणीधर महादेव का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन किया गया। पंडित घनश्याम आचार्य, रामकिशन आचार्य आदि ने रूद्री महिम्र, व महामृत्युजंय मंत्रों से महादेव का अभिषेक किया। महादेव का श्रृंगार कर महाआरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि हरीश चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के अतिरिक्त निदेशक शिशिर चतुर्वेदी व पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य थे। इस अवसर पर पवन सेवग, ओम सेवग, विशाल, जयकिशन आचार्य, शुभम आचार्य, मनोज भादाणी, हर्षवद्र्धन, निशांत, मयंक बिस्सा आदि ने विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रूप दिया।