पिछले १९ दिन से शिक्षा निदेशालय के आगे धरने पर बैठे शारीरिक शिक्षक भर्ती २०१८ के बेरोजगार अभ्यर्थी कपड़े का तम्बू में रात गुजारने को मजबूर हैं। धरनार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से लेकर मंत्रियों को अपनी मांग बता चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हितेश पारीक ने बताया कि निदेशक ने एक माह और लगने की बात कही है।