कचरे के समुचित निस्तार के लिए मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के लिए 96 लाख की निविदा जारी की। सफाई के लिए आधुनिक सुपर सकर मशीन, रोड स्वीपर मशीन, सात डंपर, एवं जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई। शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू कराई। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आठ सर्किल की बजाय 16सर्किल बनाकर 16 स्वच्छता निरीक्षकों की नियुक्ति कराई।