सीधी रेल सेवा जरूरी
चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा समय की मांग है। पूर्व में यहां संचालित ट्रेन को कोरोना महामारी से पहले ही बंद किया जा चुका है। इस संबंध में बार-बार रेल मंत्री को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चंडीगढ़ के व्यापारिक संगठनों और पीजीआइ अस्पताल आने-जाने वालों के लिए पूर्व में संचालित सीधी रेल सेवा बहुत ही लाभदायक और कारगर थी।
रामलाल सेठिया, सदस्य, राजस्थान परिषद, चंडीगढ़