4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी चुराने आए युवक ने मालिक को चाकू घोपा, हालत गंभीर

- जेएनवीसी थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 26 Mar 2023, 8:46 AM IST

गाड़ी चुराने आए युवक ने मालिक को चाकू घोपा हालत गंभीर

गाड़ी चुराने आए युवक ने मालिक को चाकू घोपा हालत गंभीर

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देररात को घर में घुसकर घर मालिक को चाकू घोंप दिया। मकान मालिक गंभीर घायल हुआ है। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।जेएनवीसी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारने की घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले आए। पुलिस ने कोटड़ी निवासी घायल राजूराम मेघवाल के पर्चा बयान पर सोनू नायक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ है। उसने पर्चा बयान में बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे बजे नींद से जगा। कमरे से बाहर निकला तो बाखळ में खड़ी उसकी एम्बुलेंस गाड़ी स्टार्ट थी। वह गाड़ी के पास गया तो गाड़ी में सोनू नायक बैठा था जो गाड़ी को चुराने की नीयत से आया था। पीडि़त ने उसे रोका तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। राजूराम लहुलूहान हालत में बाखळ में गिर पड़ा। शोर-मचाने पर परिजन दौड़ कर आए। चिकित्सकों के मुताबिक राजूराम के पेट में गहरा घाव हुआ है।