4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीखी धूप से तीन डिग्री तापमान बढ़ा, दोपहर में बादलवाही

बीकानेर अंचल में अब मौसम में काफी बदलाव होने लगा है। सुबह से आसमान साफ होने से दिन में अब गर्म हवा चलने लगी है। एेसे में प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। इन गर्म हवा से दिन का तापमान तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान ढ़ाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 17 Mar 2020, 6:17 PM IST

तीखी धूप से तीन डिग्री तापमान बढ़ा, दोपहर में बादलवाही

weather

बीकानेर. बीकानेर अंचल में अब मौसम में काफी बदलाव होने लगा है। सुबह से आसमान साफ होने से दिन में अब गर्म हवा चलने लगी है। एेसे में प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। इन गर्म हवा से दिन का तापमान तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान ढ़ाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में मौसम शुष्क रहेगा व २१ को मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही आसमान साफ होने से सूरज की तीखी धूप रही। अब शहरवासियों को तीखी धूप भी असहज लगने लगी है। दिन में शहरवासी अब गर्म कपड़ो की बजाय शर्ट-टी-शर्ट पहनने लगे है।

तीखी धूप ने शहरवासियों के पसीने छूड़ा दिए है। दिन में कई घरों व ऑफिसों में धीमी रफ्तार से पंखे भी चलने लगे। दोपहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो हुई। शाम होते ही शहरवासियों को सूरज की तीखी धूप से राहत मिली। देर शाम को सर्दी का असर भी तेज हो गया।

दिन में जहां शहरवासी शर्ट व टी-शर्ट में नजर आए तो शाम को गर्म कपड़ो में लिपटे हुए दिखाई दिए। अधिकतम तापमान ३१.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान १६.७ डिग्री सेल्सियस रहा।