29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकानों की रैकी कर चोरी को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश

तीन चोर गिरफ्तार, शातिर चोरों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी की कई प्रकरण दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Hari Singh

•

Updated: 12 Jul 2022, 1:39 AM IST

सूने मकानों की रैकी कर चोरी को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश

सूने मकानों की रैकी कर चोरी को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश

नोखा. पुलिस ने सूने व बंद मकानों में रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चोरों ने गत दिनों नोखा में एक शिक्षक के बंद मकान में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस पूछताछ में उनसे चोरी की अन्य वारदातें खुलने की संभावना है। शातिर चोरों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी की कई प्रकरण दर्ज हैं।


सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पांच जुलाई को वार्ड 45 निवासी शिक्षक नवनीत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वह परिवार सहित दो जुलाई की सुबह इंदौर गया था। वहां से चार जुलाई की शाम को लौटा, तो मकान के ताले टूटे थे। घर में कमरों का सामान बिखरा था, आलमारियों के ताले टूटे थे। घर की तलाश ली तो उसकी नई बाइक, आरसी व चाबियां, सोने-चांदी के जेवरात, एक लाख रुपए नकदी सहित अन्य सामान गायब था। इस चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी संसाधनों से चोरी की वारदात का खुलासा कर सूने व बंद मकानों की रैकी कर चोरी करने वाली गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।


तीन जने गिरफ्तार
सीआइ जांगिड़ ने बताया कि चोर गैंग के शातिर सदस्य दिल्ली दरवाजा बड़ली रोड़ बाच्छाखाड़ा नागौर निवासी रोहित उर्फ लिछिया पुत्र पप्पूराम नायक, नागौर के कायमखानियों की ढाणी अमरपुरा निवासी आमीन पुत्र भंवरु खां और नोखा के कांकरिया चौक निवासी अजय पुत्र चैनरुप जैन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों के खिलाफ पूर्व में भी कई चोरी व नकबजनी के प्रकरण दर्ज हैं।


यूं देते हैं चोरी की वारदातों को अंजाम
शातिर चोरों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए एक चोर गैंग बना रखी है, जो पहले शहरों में बंद मकानों की रैकी करते हैं, फिर मौका मिलते ही चोरी करते हैं और चोरी के माल का आपस में बंटवारा कर अलग-अलग फरार हो जाते हैं। शिक्षक के घर में चोरी करने के बाद भी शातिर चोर अलग-अलग स्थानों पर जाकर छिप गए थे। पुलिस टीम ने प्रकरण की वारदात को ट्रेस आउट कर आरोपी रोहित उर्फ लिछिया को नई दिल्ली से, आरोपी आमीन को नागौर से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चुराए गए माल की बरामदी के प्रयास कर रही है। वहीं गैंग के अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।


टीम में ये रहे शामिल
चोर गैंग को पकड़कर चोरी का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसआइ भोलाराम, एएसआइ श्रवण कुमार, शौभाग्य ङ्क्षसह, गोङ्क्षवद ङ्क्षसह, सुरेश ङ्क्षसह, हैड कांस्टेबल खेताराम, कांस्टेबल कैलाश बिश्नोई, भैरुदान, आत्माराम, रामस्वरुप, देवाराम, गणेश गुर्जर, राजेश व साइबर सैल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव व दलीप ङ्क्षसह शामिल थे।