6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशीली गोलियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

१० किलो डोडा के साथ पकड़ा

2 min read
Google source verification
नशीली गोलियों के साथ  तीन युवक गिरफ्तार

नशीली गोलियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

बीकानेर। नाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। कार को जब्त कर लिया है।


नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि शनिवार को गांधी प्याऊ के पास नाकाबंदी की हुई थी। शाम को एक कार आई, जिसे रुकने का इशारा किया। कार चालक ने नाकाबंदी से पहले ही कार को रोककर घुमाने लगा। पुलिस ने जवानों ने दौड़कर कार को रुवाया। कार में तीन लोग सवार थे। कार की तलाशी ली। कार में पीछे की सीट पर एक थैला रखा हुआ था, जिसकी तलाशी लेने पर नशीली दवाएं पाई गई। थैले में करीब १७ हजार ७०० नशीली गोलया मिली। पुलिस ने गोलियां जब्त कर ली। कार में सवार तीनों व्यक्तियों से नशीली गोलियों के बारे में पूछा लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने कार सवार भठिंडा के रामपुरा निवासी चमकौरसिंह (३५) पुत्र रोड़ूसिंह, नक्षत्रसिंह (३०) पुत्र बलवीरसिंह एवं भठिंडा के रामगढ़ निवासी हरप्रीतसिंह (२६) पुत्र गुरजीतसिंह को गिरफ्तार कर लिया। कार व गोलियों को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने गोलियां फलौदी से पंजाब लेकर जाना बताया। आरोपी नशीली दवा कहां से खरीद कर लाए इस बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियोंं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

शहरी क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई
शहरी क्षेत्र में एनडीपीएस की कार्रवाई नियमित रूप से होती है लेकिन इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई नाल पुलिस की ओर से की गई है। नाल पुलिस ने शनिवार को तीन व्यक्तियों को १७ हजार ७०० नशीली गोलियों के साथ पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि नाकाबंदी के दौरान शहरी क्षेत्र में इस साल की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

१० किलो डोडा के साथ पकड़ा
नाल पुलिस ने १० किलो डोडा-पोस्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। सीआई विक्रमसिंह चारण ने बताया कि शनिवार को गश्ती दल ड्यूट कर रहा था। श्रीगंगानगर-जैसलमेर पुलिस के पास गश्ती दल पहुंचा तब एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लेकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे काबू किया। फिरोजपुरा जिले के गुरु हरसहाय निवासी दलगीर सिंह (३९) पुत्र चिमनसिंह रायसिख को गिरफ्तार किया। उसके पास से १० किलो डोडा-पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।