9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलायत सीएचसी में ट्रोमा सेंटर को मंजूरी

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ, दुर्घटना के दौरान तुरंत मिल सकेगी आपातकालीन सुविधाएं  

less than 1 minute read
Google source verification
कोलायत सीएचसी में ट्रोमा सेंटर को मंजूरी

कोलायत सीएचसी में ट्रोमा सेंटर को मंजूरी

बीकानेर. जिले में पीबीएम अस्पताल के बाद अब कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रोमा सेंटर स्थापित होगा। कोलायत सीएचसी में ट्रोमा सेंटर की सुविधाएं शुरू होने से इस क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा। यहां आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की और अधिक सुविधा सुलभ होगी। इस मंजूरी से दुर्घटना या अन्य आपाताकालीन स्थितियों में घायलों को इस चिकित्सा केन्द्र पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी के अनुसार कोलायत मुख्यालय नेशनल हाईवे से जुड़ा है। हाईवे पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में दुर्घटना में घायल रोगियों का कोलायत में ही तत्काल उपचार होने से उनकी जिंदगी को बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोलायत में ट्रोमा सेंटर खुलने से पीबीएम अस्पताल पर भी दबाव कम होगा। उन्होंने कोलायत सीएचसी को ट्रोमा सेंटर बनाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को ही राज्य की सात सीएचसी में ट्रोमा सेंटर खोलने की मंजूरी दी है, जिसमें कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रोमा सेंटर खोलने की मंजूरी शामिल है।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा
राजस्थान पत्रिका की ओर से 'ग्रामीणों की भी सुनो सरकारÓ अभियान के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान के दौरान 31 मई को ' ग्रामीणों को न ब्लड बैंक का लाभ मिल रहा न ट्रोमा सेंटर की सुविधाÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित किया गया। इसमें जिले के एक भी ग्रामीण क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की सुविधा नहीं होने को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें यह बात प्रमुखता से उठाई गई थी कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सीएचसी में ट्रोमा सेंटर की सुविधा शुरू होने से दुर्घटना के दौरान लोगों की जान बचाई जा सकती है।