बीकानेर. देर रात से हो रही बूंदाबांदी के बाद शहर के मुख्य के मुख्य चौराहा सार्दुलसिंह सर्किल पर एक सड़क पर ट्रक धंस गया। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वही दूसरी और मानसून से पहले ही हुई बारिश से कुछ इलाको में पानी भर गया। शहर में जूनागढ़ से नगर निगम की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी भर गया जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।