
गायों से भरा ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार
नोखा. नोखा बाइपास रोड़ पर चरकड़ा फांटा के पास शनिवार देर शाम को पुलिस ने अवैध रुप से ट्रक में गोवंश का परिवहन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर गोवंश को मुक्त कराया और नोखा की गंगा गोशाला में छोड़ा गया। सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि चरकड़ा फांटा होटल पर एक ट्रक में गोवंश भरे हैं।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पंजाब नंबर के ट्रक केन्टर की जांच की तो उसमें नौ गाय, चार बछड़ी और चार बछड़े भरे थे। इस मामले में ट्रक में मौजूद तीन लोगों से उनके बारे में पूछताछ की तो गोवंश को खरीदकर लाने और उसे गुजरात ले जाना बताया।
इस संबंध में परिवहन बाबत अनुज्ञा पत्र व अनुमति कागजात मांगे तो उनके पास नहीं मिले। इस पर पुलिस गोवंश से भरे ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें भरे हुए गोवंश को गंगा गौशाला में छोड़ा गया। पुलिस ने अवैध रुप से ट्रक में गोवंश का परिवहन करने पर मामला दर्ज कर आरोपी चक 4 डीजेएम, विजयनगर निवासी जोतराम पुत्र रिछपाल भाट, रिछपाल पुत्र लीलूराम भाट और जेतपुर निवासी शकीर पुत्र नर मोहम्मद तेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
धोखाधड़ी से गाड़ी हड़पने का आरोप
लूणकरनसर. किश्तें जमा करवाने के विश्वास से बोलेरो गाड़ी खरीदकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार रावतसर निवासी मुकेश सोनी ने नागौर के सथैरण निवासी सुनील बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि प्रार्थी को धोखा देने की नीयत से आरोपी किश्तें जमा करवाने का विश्वास देकर बोलेरो गाड़ी खरीदने कर ले गया, लेकिन अब आरोपी ना तो बोलेरो की किश्तें जमा करवा रहा है और ना बोलेरो गाड़ी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Updated on:
19 Jun 2022 01:30 am
Published on:
19 Jun 2022 01:30 am
