8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रस्सा कशी खेल भारत का अपना खेल है उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

bikaner news - tug of war is india's own sport higher education minister bhati
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Aug 2021, 7:14 PM IST

रस्सा कशी खेल भारत का अपना खेल है उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

रस्सा कशी खेल भारत का अपना खेल है उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर.
23वीं सब जूनियर व 34वीं जूनियर राष्ट्रीय टग ऑफ वार रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को आरएनटी शिक्षण संस्थान मुकाम नोखा में हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी व विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकाम पीठाधीश स्वामी रामानंद आचार्य ने झण्डा फहराकर किया।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि रस्सा कस्सी एक पारंपरिक और जमीन से जुड़ा खेल है। यह भारत का प्रचलित खेल है तथा यह भारत का अपना खेल है। वन मंत्री बिश्नोई ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद बहुत जरूरी है। उद्घाटन समारोह में बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सादुलशहर के विधायक जगदीष चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, सहायक निदेशक निदेशालय डॉ. जगदीश चौधरी, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर गुप्ता, टग ऑफ वार फेडरेशन राजस्थान के सचिव महाबली दारासिंह, एशियन टग ऑफ वार फेडरेशन के महासचिव मदन मोहन, महासचिव माधवी, सचिव जगदीश सहारण उपस्थित थे।