8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 31 Jul 2020, 11:43 PM IST

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


उपनिरीक्षक जगदीशसिंह ने बताया कि रामपुरा बस्ती गली नंबर पांच निवासी अजय खत्री उर्फ बंटी पुत्र हरीश कुमार एवं गली नंबर एक निवासी राजू उर्फ राजूखांन पुत्र शमसुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साइबर सेल के कांस्टेबल दिलीपसिंह की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करना शुक्रवार को पकड़ा। दोनों आरोपियों को बीछवाल थाना क्षेत्र से पकड़ा। आरोपियों की शनिवार को कोविड-१९ की जांच कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। विदित रहे कि २० जून को नाथीदेवी के पर्चा बयान पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। परिवादिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर उसके एवं पति, बेटे व पोतों पर लाठी-सरियों से हमला किया था।