19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

55 किलो पोस्त के साथ दो पकड़े

55 किलो पोस्त के साथ दो पकड़े
less than 1 minute read
Google source verification
55 किलो पोस्त के साथ दो पकड़े

55 किलो पोस्त के साथ दो पकड़े

श्रीकोलायत. कोलायत पुलिस ने ५५ किलो डोडा पोस्त के साथ दो जनों के गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 कोडमदेसर फांटा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा नाकबन्दी तोडने का प्रयास किया जिसे बैरिकेट्स लगाकर कार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर डिक्की में तीन प्लास्टिक थैलों में 55 किलो डोडा पोस्ट मिला। उसे जप्त कर विक्रमसिंह अरोड़ा एवं रणजीतसिंह मजहबी सिख निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया।

राजमार्ग पर तीन किलो अफीम के साथ एक जना गिरफ्तार

श्रीकोलायत. पुलिस गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे नियमित गश्त के दौरान राजमार्ग 11 सांखला फांटा पर देवाराम बिश्नोई निवासी बाडमेर बैठा था। पुलिस को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो संतोषजनक जबाब नहीं देने पर उसके सामान की तलाशी ली गई। तब सामान के साथ तीन किलो अफीम बरामद की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने इसे चितौडग़ढ़ से आना व हरियाणा ले जाना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।