4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो डम्फरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक शख्स की मौके पर ही मौत

नापासर थाना क्षेत्र के गुंसाईसर के पास रविवार सुबह दो डम्फरों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 4 Oct 2020, 2:10 PM IST

dumpher_accident.jpg

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गुंसाईसर के पास रविवार सुबह दो डम्फरों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां वह उपचाराधीन है।

नापासर एसएचओ जगदीश पाण्ढार ने बताया कि गुंसाईसर के पास सुबह करीब पौने आठ बजे दो डम्फरों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक डम्फर में बजरी भरी हुई जबकि दूसरा खाली था। हादसे में जयसिंहदेसर मगरा निवासी अर्जुनराम ( 40 ) पुत्र भंवरलाल की मौत हो गई। वहीं नौरंगदेसर निवासी कालूराम पुत्र गोपीराम गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हादसे में दोनों डम्फर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डम्फर में दोनों बुरी तरफ फंस गए। हादसे में अर्जुनराम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को नापासर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

राजमार्ग सुचारु करवाया
हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर राजमार्ग को सुचारु करवाया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इस संबंध्ंा में अभी तक कोई मामला दर्ज नही हुआ है।