8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से दो की मौत, फिर 62 नए संक्र्रमित

जिले में १६७१ पॉजिटिव और ३९ की हो चुकी मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 25 Jul 2020, 4:04 AM IST

कोरोना से दो की मौत, फिर 62 नए संक्र्रमित

कोरोना से दो की मौत, फिर 62 नए संक्र्रमित

बीकानेर। कोरोना ने फिर एक जान ले ली। नोखा की ५९ वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला की कोरोना सैम्पल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर की एक १८ वर्षीय युवती ने फांसी लगा ली। मौत के बाद उसका सैम्पल जांच के लिए भेजा जो पॉजिटिव आया है। अब इस युवती और महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना से ३९ मरीजों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले शुक्रवार को २६४८ सैम्पलों की रिपोर्ट में से ६१ लोगों में संक्रमण पाया गया। इसमें कोलायत, नोखा, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकडा १६७१ पहुंच गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि नोखा की ५८ वर्षीय मुमताज की गुरुवार को मौत हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयास में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। मरीज रिपोर्ट होने से संक्रमणकी चेन टूटेगी। मरीज बढऩे से आमजन चिंतित न होवें, वे जांच में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। पीबीएम अस्पताल सूत्रों के अनुसार फड़बाजार खटीक मोहल्ला निवासी १८ वर्षीय तय्यबा ने शुक्रवार दोपहर को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। चिकित्सकों ने युवती का कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेजा जो देररात को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आ गया।

यहां से इतने मरीज
रानीबाजार दो, दर्जियों की गुवाड़ दो, शीतला गेट सात, पवनपुरी दो, फड़बाजार दो, बीछवाल से दो, पुरानी गिन्नाणी दो, सुदर्शनानगर दो, भुटटों का बास, कमला कॉलोनी, कसाइयों की बारी, इन्द्रा कॉलोनी पाबूबारी, विवेकनगर, अंत्योदय नगर, हमालों की मस्जिद, सुनारों की गुवाड़ के पीछे, एमपी कॉलोनी, वार्ड नंबर छह लाहोटी बास, सोनगिरी कुआं क्षेत्र, साले की होली, रंगारों की मस्जिद, मुरलीधर कॉलोनी, लक्ष्मीनाथ घाटी, पारीक चौक, कमला कॉलोनी, कसाइयों की बारी, जस्सूसर गेट नत्थूसर बास, बडी जस्सोलाई आदि क्षेत्र से एक-एक मरीज रिपोर्ट हुआ है।

अब तक ठीक 905
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि अब तक कुल पॉजिटिव १६७१ रिपोर्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को ५७ मरीज और ठीक हो गए। ऐसे में अब तक ९०५ मरीज ठीक हो चुके हैं। बीकानेर में वर्तमान में ७२७ एक्टिव केस है। वहीं एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि सुपर स्पेशिलयिटी ब्लॉक में १० मरीज भर्ती है। आठ मरीज ऑक्सीजन और एक वेंटीलेटर पर है। बीकानर के ७०६ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।


लापरवाही की हद पार
जिला प्रशासन आमजन से लापरवाही नहीं बरतने, मास्क लगाने की अपील कर रहा है लेकिन लोग मान नहीं हैं। शुक्रवार को शहर में दो जगह लापरवाही का नमूना देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर के कसाइयों का चौक व फड़बाजार में पहुंची। यहां एक व्यक्ति ने किसी को मास्क पहनने की सलाह दे दी इस बात को लेकर दोनों में जोरदार कहासुनी हो गई। बात कुछ भी नहीं थी लेकिन यहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इस परिस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना धरी की धरी रह गई।