11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक किलो अफीम के साथ दो जने गिरफ्तार

देर रात्रि नाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया उनसे एक किलो अफीम पकड़ी है।

2 min read
Google source verification
crime news

nagaur news

नाल. नाल थाना क्षेत्र के गांधी प्याऊ के पास एनएच 15 पर देर रात्रि नाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया उनसे एक किलो अफीम पकड़ी है। जानकारी के अनुसार देर रात्रि 2:15 बजे एसएचओ धरम पुनिया को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर आरजे 19 जेडएफ 4755 है, पर सवार होकर जा रहे हैं और उनके पास अवैध नशीला पदार्थ है।

सूचना मिलते ही पूनिया ने पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई करते हुए बीती रात गांव में से मोटरसाइकिल पर जा रहे इन दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से लगभग पांच लाख रुपए की एक किलो अवैध अफीम बरामद की।आरोपितों तिलवासनी बिलाड़ा जिला जोधपुर व बालकिशन पुत्र पुखराज बिश्नोई,डागिया बास, जिला जोधपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया है व इनके पास से एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार किया
वारदात के चार दिन बाद पकड़ा गया, आज करेंगे कोर्ट में पेश
नोखा. कस्बे की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में वार्ड २२ के आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लेखीय है कि कस्बे के एक व्यक्ति ने १9 अप्रेल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि १७ अप्रेल को उसकी १५ वर्षीय पुत्री दुकान से सामान लाने गई थी। रास्ते में उसे आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत मिला और बेटी से झूठ बोलकर उसे बीकानेर ले जाकर ज्यादती की। इसके बाद में दूसरे दिन तड़के ४ बजे पीडि़त किशोरी रोती हुई अपनी दादी के घर पहुंची और सारी घटना बताई बताई। जिस पर परिजनों ने नोखा थाने में आकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।