23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक की चपेट में आने से दो जनों की मौत

बीछवाल थाना क्षेत्र में पलटा कोयले से भरा ट्रक

2 min read
Google source verification
death

बीछवाल थाना क्षेत्र में होली की देर रात कानासर गांव के नजदीक एक ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो जनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कानासर में गुरुवार रात कोयले से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा खा गया। ट्रक के पलटने से पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार दो जने उसकी चपेट में आ गए।

कोयले के नीचे दबे
एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार सुभाषपुरा निवासी बलदेव और उसका साथी ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक पलट गया और दोनों कोयले के नीचे दब गए। एक को तुरंत निकाल निकाल लिया लेकिन दूसरा कोयले के नीचे दबा होने से उसे शुक्रवार सुबह निकाला जा सका। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिए। रात को हादसा होने से राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस देर रात तक ट्रक को हटाकर रास्ता खुलवाया।

सीमेंट से भरा ट्रेलर चोरी
नोखा उपखंड क्षेत्र के हिम्मटसर गांव में सीमेंट से भरा एक ट्रक ट्रेलर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की और शुक्रवार रात को ट्रेलर बरामद कर लिया। नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार को चोरी हुए ट्रक ट्रेलर को पुलिस ने नोखा के समीप ही श्रीबालाजी गांव के पास पकड़ लिया। ट्रेलर चोरी कर ले जाने वाले वाले को पुलिस ने हिरासत में लेकर नोखा थाने में मामला दर्ज किया है।

नहीं चली रोडवेज बसें, यात्रियों को रहा इंतजार

धुलंडी के दिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक लंबी दूरी की रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। साथ ही बांसवाड़ा व दिल्ली जाने वाली बस गुरुवार व शुक्रवार को नहीं गई। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि गुरुवार को बीकानेर से बांसवाड़ा, दिल्ली के बीच चलने वाली रोडवेज की बसों का संचालन बंद रहा।

वहीं बीकानेर से जयपुर , जोधपुर , उदयपुर , जालौर, दिल्ली, अहमदाबाद, बांसवाड़ा सहित अन्य जिलों में जाने वाली बसों का संचालन दोपहर 12.30 बजे तक पूरी तरह से बंद रहा। बाद में भी कुछ एक बसों का ही संचालन हुआ। धुलंडी के दिन यात्रीभार नहीं होने के कारण बसों का संचालन बंद रहा। ऐसे में रोडवेज बस स्टैण्ड पर सन्नाटा पसरा रहा।