वाजपेयी की ओर से की गई देश सेवाओं का स्मरण
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शहर भाजपा के निर्देशानुसार मंडल स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी ओर से की गई देश सेवाओं को याद किया गया। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार स्टेशन रोड स्थित होटल में गंगाशहर और रानी बाजार मंडल का कार्यक्रम हुआ। वहीं महिला मंडल स्कूल में जूनागढ़ व लालगढ़ मंडल के कार्यक्रम हुए। पश्चिम विधानसभा के चारो मंडलों का संयुक्त रूप से कार्यक्रम गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बगेची परिसर में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को बड़ी स्क्रीन पर देखा व सुना गया। वहीं वाजपेयी के जीवन से जुडे संस्मरण व कविताएं भी सुनाई गई। मंडल स्तर पर हुए कार्यक्रमों के दौरान अखिलेश प्रताप सिंह, अरुण जैन, सत्य प्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, ओम सारस्वत, गोकुल जोशी, भानू व्यास, नृसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, विनोद करोल, चन्द्र प्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा सहित शहर कार्यकारिणी पदाधिकारी, मंडल और मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ