3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वसुंधरा सरकार ने गायों की सुरक्षा के लिए उठाया ये बड़ा कदम, अब करने जा रही है कुछ ऐसा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 30 Jul 2018, 10:45 AM IST

CM Raje

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साल 2013 में राजस्थान की सत्ता संभालने के बाद गायों को सुरक्षा देने का ऐलान किया था और अब उसी ऐलान को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम राजे ने बीकानेर में ‘काऊ सेंक्चुरी‘ के संबंध में एक प्राइवेट ट्रस्ट के साथ एमओयू साइन किया है। जिसके अन्तर्गत राजस्थान में जल्द ही काऊ सेंक्चुरी बनने जा रही है। बीकानेर में इस सेंक्चुरी को बनाया जाएगा। यह राज्य की पहली काऊ सेंक्चुरी होगी। इसे बीकानेर जिले में करीब 220 हेक्टेयर की जमीन पर बनाया जाएगा, जहां दस हजार से ज्यादा गायें रह सकेगी।


देखरेख की जिम्मेदारी प्राइवेट ट्रस्ट की
गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अनुसार, यह राजस्थान में पहली ‘काऊ सेंक्चुरी‘ होगी और इसे बीकानेर के नपासार में बनाया जाएगा। ये पूरा इलाका गायों को दे दिया जाएगा। यह वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी के लिए बहुत जरूरी है। इस सेंक्चुरी की देखरेख प्राइवेट ट्रस्ट के जिम्मे होगी। एमओयू पर साइन कर दिए गए हैं और इस प्रोजेक्ट पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा।


गायों के लिए होगा अस्पताल
देवासी ने कहा, इस सेंक्चुरी में गायों के लिए अस्पताल एक बड़ा अस्पताल भी होगा। गायों के चारे के लिए सेवण घास की व्यवस्था होगी। सेवण घास ऐसी घास होती है जिसे गाय के चारे के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।


पर्यटन स्थल के रूप में होगी मशहूर
सेंक्चुरी प्रोजेक्ट ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि गायों के संरक्षण के लिए बनायी जाने वाली यह सेंक्चुरी जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर हो जाएगी। इस सेंक्चुरी की देखरेख
सोहनलालजी बुलादेवीजी ओझा गौशाला समिति करेगी।


बेसहारा गायों को मिलेगा सहारा
समिति के सेक्रेटरी रामपाल ओझा ने जानकारी दी है कि इस सेंक्चुरी में सबसे पहले ऐसी गायों को रखा जाएगा जिनके मालिकों ने उन्हें अब छोड़ दिया है। इस सेंक्चुरी में उन गायों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है और उनके मालिकों ने उन्हें छोड़ दिया है जिससे वे अब बेसहारा हो गई हैं। साथ ही तस्करों से छुड़ाई गई गायों को भी इसमें रखा जाएगा।