सनातन धर्म प्रचारिणी सभा राजस्थान, युवा राजपूत मिशन और भारत जन स्वाभिमान मंच की ओर से रविवार को संयुक्त रूप से विजयदशमी पर्व मनाया गया। तुलसी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर मां भारती सेवा प्रन्यास के अधिष्ठाता सूरजमाल सिंह नीमराना, सभा के अध्यक्ष अरविन्द ऊभा आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन युवा राजपूत मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह घुमांदा ने किया। आभार गोपाल सिंह नाथावत ने व्यक्त किया। इस दौरान विष्णु सिंह राजपुरोहित, वैद्य श्रवण सिंह राठौड़,, उमाशंकर सोलंकी, शंकर लाल, शीशपाल गिरी गोस्वामी, रामकुमार सोलंकी आदि उपस्थित थे।